दुबई की अल खलीज शुगर कंपनी को स्पेन में फैक्ट्री के लिए हरी झंडी मिली …

अबुधाबी: दुनिया की सबसे बड़ी बंदरगाह-आधारित शुगर रिफाइनरी के मालिक दुबई की अल खलीज शुगर कंपनी को स्पेन में बीट फैक्ट्री के निर्माण के लिए हरी झंडी मिली। अल खलीज शुगर कंपनी ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका से यूरोप तक अपने व्यवसाय का विस्तार किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक जमाल अल घुरैर ने कहा कि, कंपनी अगले साल मेरिडा में प्लांट का निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि, अल खलीज कंपनी की सहायक कंपनी इबेरिका शुगर कंपनी और स्पेनिश अधिकारियों के बीच शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अल खलीज मिस्र का एक प्लांट और अब स्पेन में एक प्लांट के साथ बीट प्रसंस्करण का विस्तार करना चाहता है।

दुबई में कंपनी कच्चे गन्ना चीनी का प्रसंस्करण करता है। कंपनी को हाल के वर्षों में यूरोपीय संघ और भारत से चीनी की बड़ी आपूर्ति के कारण कम लाभ हुआ है। अल घुरैर ने कहा, यूके में असफल प्रयास के बाद कंपनी अंततः यूरोप में विस्तार करने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि, नए प्लांट के लिए लगभग 500 मिलियन यूरो (590 मिलियन डॉलर) के निवेश की आवश्यकता होगी और सालाना 900,000 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन होगा। स्पेन में प्लांट का संचालन 2024 में शुरू होने की उम्मीद है।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here