ब्राजील में 30 लाख के करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

ब्राजील के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम कहा कि 50,230 नए COVID-19 मामलों के साथ अब यह आंकड़ा बढ़कर 2,962,442 हो गया है।

इसी अवधि के भीतर मरने वालों की संख्या नए 1,079 मामलों को मिलाकर कुल 99,572 हो गई है। गुरुवार को, ब्राजील में कोरोनो वायरस के नए 53,139 मामले और 1,237 नए मरने वालो की संख्या सामने आयी थी।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद कोरोनो वायरस के वैश्विक स्तर पर ब्राजील दूसरे स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को COVID-19 के प्रकोप को महामारी घोषित किया था।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक, 19.1 मिलियन से अधिक लोग दुनिया भर में कोरोनो वायरस से संक्रमित हुए है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here