आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज बारिश बढ़ने की संभावना: आईएमडी

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने शनिवार को कहा कि, चक्रवात जवाद फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आज बारिश बढने की संभावना बनी हुई है। जवाद के कारण संभावित क्षति चक्रवात की तरह ज्यादा नहीं होगी। कुछ छोटे पेड़ गिर सकते हैं और काफी हद तक, यह खड़ी फसलों को प्रभावित कर सकता है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तीन जिले और गंजम से ओडिशा के तटीय जिले, भद्रक, बालासोर प्रभावित हो सकते है।उन्होंने आगे बताया कि, जवाद अनुमान के अनुसार उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

चक्रवात जवाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से 230 किमी पूर्व और पुरी, ओडिशा से 400 किमी दक्षिण में केंद्रित है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और तटीय ओडिशा जिलों में कल शाम से बारिश हो रही है। महापात्र के मुताबिक आज बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। श्रीकाकुलम, विजयनगरम जैसे जिलों और विशाखापत्तनम के आसपास के क्षेत्रों में आज बारिश बढ़ जाएगी। पश्चिम बंगाल में भी आज और कल बारिश हो सकती है। उत्तरी ओडिशा में पांच दिसंबर को बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here