राज्य चीनी मिल कर्मचारियों का 30 नवंबर से हडताल का फैसला…

सांगली: राज्य के चीनी मिल कर्मचारियों का वेतन वृध्दी समझौता हुआ है, लेकिन अभी तक नया समझौता नही हुआ है। वेतन वृध्दी के लिए किसी भी त्रिपक्षीय समिती को नियुक्‍त नही किया गया है। परिणामस्वरूप, कर्मचारियों मे नारजगी है। अपनी मांग की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य चीनी मिल कर्मचारियों ने 30 नवंबर से अनिश्‍चितकालीन हडताल का फैसला किया है। राज्य साखर कामगार प्रतिनिधी मंडळ के अध्यक्ष तात्यासाहेब काळे, सरचिटणीस शंकरराव भोसले और साखर कामगार महासंघ के सरचिटणीस आनंदराव वायकर ने सांगली में आयोजित बैठक में इस हडताल की घोषणा की।

काळे ने कहा की, चीनी कर्मचारियों का वेतन वृध्दी समझौता 31 मार्च 2019 को खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया की, प्रतिनिधीमंडल ने तत्कालिन मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, चीनी आयुक्‍त और श्रम आयुक्‍त को चीनी कर्मचारियों का वेतन वृध्दी समझौता खत्म होने से अवगत कराया गया था। लेकिन इस पर कोई समाधान नहीं हुआ।

चीनी मिल श्रमिकों ने उनकी मांग को पूरा करने की मांग की।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here