मुंबई के कुछ उपनगरीय इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित

मुंबई: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई शहर और उपनगरों के लिए मध्यम से भारी वर्षा और अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 179.13 मिमी बारिश हुई, पश्चिमी उपनगरों में 140.58 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 109.06 मिमी बारिश हुई। शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं गुरुवार की रात बुरी तरह प्रभावित हुई। दादर, धारावी, माहिम और माटुंगा में सबसे अधिक 238 मिमी बारिश हुई, जबकि वर्ली और लोअर परेल में 208 मिमी बारिश हुई। आईएमडी मुंबई ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में सुबह 8 बजे से अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है। मध्य रेलवे ने दावा किया है कि उपनगरीय सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चल रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here