गन्ना किसानों का ₹100 करोड़ बकाया, भुगतान की मांग हुई तेज

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : गजरौला में भाकियू शंकर गुट के धरने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने गन्ना किसानों की लंबित समस्याओं को उठाते हुए चीनी मिलों पर करीब ₹100 करोड़ का बकाया दबाए रखने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि, किसानों का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। मंगलवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर आयोजित धरने में उन्होंने कहा कि, जिले में कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

उन्होंने डिडौली क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 132 केवी बिजलीघर स्थापित करने और प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मांग की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को सौंपा गया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की, जबकि संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here