वियतनाम: थाईलैंड से चीनी आयात में बढ़ोतरी….

हनोई/बैंकोक: 2019 से 2020 के अंत तक वियतनाम में थाई चीनी का निर्यात 862,000 टन से अधिक हो गई है, जो घरेलू उत्पादित चीनी की मात्रा से भी लगभग 12.1 प्रतिशत अधिक है। इसके परिणामस्वरूप वर्ष की पहली छमाही के दौरान वियतनाम, थाईलैंड का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यात बाजार बन गया है। 42 प्रतिशत के साथ इंडोनेशिया सबसे आगे है। इससे वियतनामी घरेलू चीनी की कीमतों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

वियतनाम में 2019-2020 की फसल के दौरान लगभग एक तिहाई चीनी मिलों को कम फसल के कारण बंद होने मजबूर होना पडा था। साथ ही प्रतिकूल मौसम और आयातित चीनी से स्थानीय चीनी उद्योग पर दबाव बना है। घरेलू चीनी की कीमतें थाईलैंड से आयातित चीनी पर बहुत अधिक निर्भर हैं। घरेलू चीनी उद्यमों को थाई चीनी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। थाई चीनी का बढ़ता आयात स्थानीय चीनी उद्योग के लिए चुनौती बना है, जिसके परिणामस्वरूप कई घरेलू उद्योग पर असर हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here