गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सांसद ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

बागपत: नया पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद पिछलें सीजन का बकाया मामला अभी तक अटका पड़ा है। उत्तर प्रदेश में कुछ चीनी मिलें पिछले सीजन का शतप्रतिशत भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है।

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मलकपुर, मोदीनगर और किनौनी चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने की मांग रखी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बस अड्डे का निर्माण, बागपत चीनी मिल विस्तारीकरण और गन्ना बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने का भरोसा दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here