‘आयरन लेडी’ के नाम से प्रसिद्ध बलरामपुर चीनी मिल्स समूह की मालकिन पद्मश्री मीनाक्षी सरावगी का निधन

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश: चीनी मिल मालकिन के नाम से मशहूर बलरामपुर चीनी मिल्स समूह की मुख्य मार्गदर्शक पद्मश्री मीनाक्षी सरावगी का 76 वर्ष की उम्र में शुक्रवार देर रात कोलकाता में निधन हो गया। कोलकाता निवासी बलरामपुर चीनी मिल्स के संस्थापक कमल नयन सरावगी की पत्नी मीनाक्षी सरावगी एक सफल महिला उद्यमी थी।

1975 में इन्होंने समूह के महानिदेशक का पदभार संभाला। इनके कुशल नेतृत्व में आज कई मिलें परिचालन कर रही हैं। इनको सफल उद्यमी के लिए वर्ष 1998 में केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था। वे श्रमिकों व गन्ना किसानों की मसीहा कही जाने वाली चीनी उद्योग की आयरन लेडी के नाम से भी प्रसिद्ध थी। इनके नेतृत्व में बलरामपुर चीनी समूह ने कई उपलब्धियां हासिल की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, उनके चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों का जीवन स्तर बेहतर करने का श्रेय उन्हें जाता है क्यूंकि वे निरंतर किसानों की भलाई के लिए कम करती रही है। श्रीमती सरावगी के निधन को गन्ना किसानों व श्रमिकों, गन्ना और चीनी उद्योग उद्योग जगत में अपूर्णीय क्षति मानी जा रही है।

 

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here