कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11 प्रतिशत के पास

पुणे: महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने अपने पेराई सत्र का आगाज कर दिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 दिसंबर, 2020 तक 178 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू कर दिया गया है। राज्य में 382.53 लाख टन गन्ने का पेराई कर 359.28 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसाद चीनी रिकवरी 9.39 प्रतिशत है।

अब तक कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें चालु हो चुकी है। कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी भी 11 के पास पहुँच चुकी है। कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10.93 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नागपुर विभाग में अभी तक एक भी चीनी मिल ने संचालन शुरू नहीं किया है। सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 26 दिसंबर, 2020 तक 38 चीनी मिलों ने संचालन शुरू कर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here