पंजाब: गन्ना बकाया भुगतान को लेकर किसानों में नाराजगी

नकोदर, पंजाब: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नकोदर सहकारी चीनी मिल द्वारा 2018-2019 सीजन के 13.64 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान को लेकर नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर के गन्ना किसानों में नाराजगी है। लंबित भुगतान से प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया कि, मिल प्रबंधन की वजह से गन्ना किसानों को भुगतान में देरी हो रही है। गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर नवंबर 2018 से अब तक कई बार मिल के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें भुगतान नही किया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि, न तो मिल निदेशक और न ही अन्य अधिकारी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here