देश में 31 दिसंबर तक 108.5 लाख टन चीनी उत्पादन: NFCSF

नई दिल्ली : नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) ने रिपोर्ट में कहा कि, देश की चीनी मिलों ने 31 दिसंबर तक 108.55 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जो पिछले साल की समान अवधि के 78.30 लाख टन उत्पादन की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश में 120 मिलों ने 33 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 119 मिलों द्वारा 33 लाख टन उत्पादन किया है। महाराष्ट्र में 179 मिलें वर्तमान में पेराई कर रही हैं, और 40 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया है। तीसरे सबसे बड़ी चीनी उत्पादक राज्य कर्नाटक में 65 मिलों ने 23.40 लाख टन चीनी उत्पादन किया जबकि पिछले वर्ष 63 मिलों ने 16.35 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। अन्य चीनी उत्पादक राज्यों ने 8.95 लाख टन चीनी उत्पादन किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here