चीनी मिलें गन्ने के लिए ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा दें: कृषि मंत्री दादासाहेब भूसे

मुंबई : महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादासाहेब भूसे ने कहा की, राज्य के चीनी मिलों को ड्रिप सिंचाई के माध्यम से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा की, किसानों में जागरूकता के साथ उच्च फसल पैदावार के लिए ड्रिप सिंचाई फायदेमंद साबित हो सकती है।कृषि विश्वविद्यालयों, गन्ना प्रमोटरों और विशेषज्ञों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा की, गन्ने की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। हमें गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय खोजने होंगे, जिसके साथ अधिक उपज भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि, 200 से अधिक चीनी मिलों के साथ महाराष्ट्र ड्रिप सिंचाई जैसी जल संरक्षण प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके बड़ा परिवर्तन ला सकते है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here