‘एआईडीसी’ से कृषि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार को बढ़ावा मिलेगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, केंद्रीय बजट 2020-21 में एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (एआईडीसी) की घोषणा की गई है, इससे कृषि क्षेत्र बुनियादी ढांचे के सुधार में बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय बजट 2021-22 पर मीडिया से बातचीत के दौरान, सीतारमण ने कहा कि, एआईडीसी के माध्यम से केंद्र के पास जमा हुआ धन राज्यों को वापस जाएगा। उन्होंने कहा कि, सीमा शुल्क कुछ हद तक कम होने के साथ, एआईडीसी को लाया गया है। एआईडीसी के माध्यम से केंद्र सरकार के पास कृषि क्षेत्र में बुनियादी सुधारों के लिए कुछ धन प्राप्‍त होगा। चूंकि इस तरह का बुनियादी ढांचा राज्य स्तर पर बनाया गया है, इसलिए एकत्र किया गया धन राज्यों के पास वापस चला जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here