भारत में 10,584 नए COVID-19 मामले दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा की, पिछले 24 घंटों में देश में 10,584 नए COVID-19 मामले दर्ज हुए और 78 मौतें हुईं है। नए मामलों के साथ, देश में कोरोना वायरस मरीज़ों का आंकड़ा 1,10,16,434 तक पहुंच गया है, जिसमें 1,47,306 सक्रिय मामले और 1,07,12,665 डिस्चार्ज शामिल हैं। अब 78 लोगों की जान जाने के साथ मरने वालों की संख्या 1,56,463 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार शाम तक 2,44,071 सत्रों के माध्यम से 1,14,24,094 वैक्सीन खुराक दी गई थी। इसमें 64,25,060 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है, 11,15,542 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों ने दूसरी खुराक ली है, साथ ही 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई थी। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here