कोल्हापुर विभाग में चीनी मिलों ने पेराई बंद करना शुरू किया

पुणे: राज्य में चीनी मिलों ने अपना पेराई संचालन को बंद करना शुरू कर दिया है। सोलापुर और कोल्हापुर विभाग में चीनी मिलों ने पेराई को बंद करना शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी, 2020 तक सोलापुर विभाग में 8 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 1 चीनी मिल बंद हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल 9 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

इस सीजन कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया। सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 27 फरवरी, 2020 तक 41 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 फरवरी, 2020 तक 187 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 818.48 लाख टन गन्ने का पेराई कर 839.81 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.26 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here