तमिलनाडु: गन्ने का मूल्य 4,000 प्रति टन रूपये करने का डीएमके का वादा

चेन्‍नई : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके अपने चुनावी घोषणा पत्र में, लोगों को राशन की दुकानों के माध्यम से 1 किलो अतिरिक्‍त चीनी की आपूर्ति का वादा किया है। साथ ही धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2,000 से बढ़ाकर 2,500 रूपयें और गन्‍ने का मूल्य प्रति टन 4,000 रूपये तक बढाने का वादा किया है। कृषि व्यवस्था को बचाने और किसानों के हितों के लिए कई वादों की घोषणा करते हुए, डीएमके पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि, वह तमिलनाडु विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करेगी, जिसमें केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही एक अलग कृषि बजट भी पेश किया जाएगा।

कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित कृषि क्षेत्र घोषित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए, घोषणापत्र में कहा गया है कि, यह कोयला बेड, मीथेन परियोजना और शेल गैस परियोजना को लागू करने के केंद्र सरकार के किसी भी कदम को रोक देगा। कृषि के लिए एक अलग बजट पेश किया जाएगा। इसे उत्पादकता में सुधार के लिए किसान संघों और अन्य लोगों से परामर्श के बाद प्रस्तुत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here