COVID-19: पिछलें 24 घंटों में देश में 39,726 नए मामले

नई दिल्ली: देश पर फिर एक बार कोरोना महामारी का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सूचित किया की, पिछले 24 घंटों में देश में 39,726 नए COVID-19 मामले दामने आये है। ताजा संक्रमण के अलावा, देश में कुल मामले 1,15,14,331 तक पहुंच गए, जिसमें 2,71,282 सक्रिय मामले और 1,10,83,679 रिकवरी शामिल हैं। अब तक इस महामारी से 1,59,370 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 154 लोगों की मृत्यु शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 13,601 नए COVID-19 मामले और 58 मौतें हुईं है। कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़ों के चलते महाराष्ट्र सरकार भी एक्शन मोड़ में आई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,927 जानलेवा वायरस के ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटों में 1,046 नए मामलों के साथ कोरोनोवायरस के कुल 14,366 मामले देखे गए। देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 3,93,39,817 खुराक ली जा चुकी हैं। इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, गुरुवार तक 23,13,70,546 नमूनों का परीक्षण कोरोनावायरस के लिए किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here