बिहार बनेगा देश का इथेनॉल हब: उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन

पटना: बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने शुक्रवार को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद, इथेनॉल उत्पादन क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य की इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति 2021 की शुरुआत की। उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की, बहुत जल्द बिहार देश का इथेनॉल हब बनेगा। उन्होंने कहा कि, उनके लिए यह खुशी की बात है कि केंद्र द्वारा इथेनॉल उत्पादन के लिए अपनी हरी झंडी देने के बाद बिहार इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मंत्री हुसैन ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 साल पहले केंद्र से अनुमति मांगी थी, लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार ने अनुमति नहीं दी थी, जिससे बिहार को विकास में काफी हद तक पीछे धकेल दिया गया। अब, मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में, एक नई इथेनॉल उत्पादन नीति शुरू की गई है, जो बिहार में औद्योगिक क्रांति को प्रज्वलित करेगी। हुसैन ने कहा कि, बिहार देश में इथेनॉल हब बन जाएगा और पेट्रोल और डीजल के आयात को कम करके कीमती विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि, राज्य में इथेनॉल उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लगभग 25 से 30 प्रस्ताव अब तक प्राप्त हुए हैं, जिसमें 50 करोड़ लीटर इथेनॉल की उत्पादन क्षमता होगी। सभी निवेश प्रस्तावों को एकल खिड़की के माध्यम से मंजूरी दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here