एक महीने में चीनी की कीमतों में आई पांच रुपए की गिरावट

जयपुर: कीमतों में निरंतर गिरावट आने से इन दिनों चीनी में मिठास बढ़ती जा रही है। एक माह के दौरान चीनी पांच रुपए प्रति किलो और सस्ती हो गई। खुदरा में चीनी के भाव अब 35 रुपए प्रति किलो के आसपास आ गए हैं। हालांकि बढिय़ा चीनी 38 रुपए प्रति किलो बेची जा रही है। एक माह पूर्व खुदरा में चीनी के भाव 39 से 41 रुपए प्रति तक किलो बोले जा रहे थे।

सूरजपोल मंडी में थोक चीनी वर्तमान में 3310 से 3425 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड बिकने लगी है। एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई केन्द्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की गिरती कीमतों को थामने के लिए उस पर 20 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी हटा दी है। सरकार के इस फैसले से चीनी उद्योग को खासी राहत मिली है। गौरतलब है कि शुगर इंडस्ट्री इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। हालांकि ड्यूटी खत्म करने से सरकार को मौजूदा एक्सपोर्ट वॉल्यूम पर करीब 75 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी मिलों की मुसीबत बना ज्यादा उत्पादन पहले से ही गन्ना बकाए की समस्या से जूझ रही देश की शुगर इंडस्ट्री के लिए ज्यादा उत्पादन बड़ी मुसीबत बन सकता है। अब इंडस्ट्री की आस एक्सपोर्ट पर टिकी है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने हाल ही एक बयान के माध्यम से जानकारी दी है कि 28 फरवरी तक देश की 522 चीनी मिलों में 43 कारखानों में गन्ने की पेराई बंद हो गई है। उत्पादन बढऩे के अनुमान से चीनी में और मंदी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। देश में इस साल 300 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है।

Bioenergy Times
SOURCEPatrika

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here