भारत में 3,79,257 नए COVID-19 मामलें और 3,645 मरीजों की मौत

नई दिल्ली: COVID-19 मामलों में भारत मंगलवार को भी दुनिया में सबसे आगे रहा। पिछले 24 घंटों में देश में 3,79,257 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से यह सबसे अधिक एक दिवसीय मामलें है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3,645 लोगों की मौत और 2,69,507 की रिकवरी दर्ज की गई। भारत में संक्रमण के कुल सक्रिय मामले अब 30,84,814 हो गए हैं। COVID-19 मामलों की कुल संख्या अब 1,83,76,524 हो गई है, जबकि अब तक 2,04,832 लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं। बीमारी से अब तक कुल 1,50,86,878 लोग ठीक हो चुके हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 17,68,190 नमूनों का बुधवार को पूरे भारत में परीक्षण किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here