किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करने को कहा गया

अमरावती, आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों से किसानों की शिकायतों को हल करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस /AI) का प्रयोग करने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिकारियों को जागरूकता पैदा करने के लिए किसानों को सभी विशेषज्ञ सलाह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का निर्देश दिया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए बोरवेल के पानी से धान, गन्ना, तंबाकू और सुबाबुल जैसी अधिक पानी वाली फसलों की खेती को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बागवानी परियोजनाओं और सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रणनीति इस तरह से बनाई जाए कि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले। “किसानों को इनपुट प्रदान करने के लिए दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ कृषि और अनुसंधान विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों को शामिल करें। साथ ही उन्होंने कहा की, दूर-दराज के इलाकों में किसानों तक पहुंचने के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध तकनीकों का उपयोग करने की आवश्यकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here