केन्या ने युगांडा का चीनी निर्यात कोटा 79 प्रतिशत घटाया

नैरोबी: केन्या ने युगांडा को चीनी आयात मामलें में बड़ा झटका दिया है। उन्होंने युगांडा से होनेवाली चीनी आयात में लगभग 71,077 टन की यानि 79 प्रतिशत की कटौती की है। केन्या के चीनी निदेशालय के आंकड़ों में कहा गया है कि, व्यापारियों को युगांडा से केवल 18,923 टन चीनी आयात करने की अनुमति होगी। हाल ही में, केन्या ने संकेत दिया था कि वह युगांडा से चीनी के निर्यात के लिए खुलेगा, जिससे युगांडा द्वारा 90,000 टन चीनी का निर्यात किया जा सकेगा।

हालाँकि, युगांडा शुगर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने तब तर्क दिया था कि 90,000 टन की अनुमति देने में भी अप्रैल के समझौते के विपरीत देरी हुई थी जिसमें दोनों देशों ने व्यापार अवरोधों को शिथिल करने के लिए चर्चा की थी। युगांडा शुगर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के जिम काबेहो ने कल कहा कि कोटा में भारी कमी निराशाजनक है। उन्होंने कहा, हमारे मुख्य व्यापारिक साझेदार केन्या ने यह फैसला क्यों लिया है। युगांडा में वर्तमान में लगभग 150,000 टन चीनी का भंडार है। युगांडा की चीनी को तंजानिया और केन्या में अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है। दोनों देशों, जो पूर्वी अफ्रीका में युगांडा के कुछ सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here