उप गन्ना आयुक्त ने किया चीनी मिलों का औचक निरीक्षण

बिजनौर: उत्तर प्रदेश में आगामी पेराई सीजन को लेकर राज्य सरकार और गन्ना विभाग सतर्क हो गया है। पिछले सीजन के बकाया भुगतान के साथ साथ आने वाले पेराई सीजन की तैयारियों पर विभाग नजर रखा हुआ है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह व डीसीओ यशपाल सिंह ने बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। चीनी मिल में मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। उप गन्ना आयुक्त ने समय पर मरम्मत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डीसीओ यशपाल सिंह ने कहा कि, चांदपुर चीनी मिल में मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि, उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल अधिकारियों को चीनी मिल का संचालन समय पर करने के लिए निर्देश दिए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here