बकाया वेतन को लेकर चीनी मिल कर्मचारियों की हड़ताल

फाजिल्का, पंजाब: फाजिल्का केंद्रीय सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी वेतन और बकाये का भुगतान न करने के विरोध में हड़ताल पर चले गए।

द ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेत राम और महासचिव जतिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि, उन्हें दो साल से अधिक समय से वेतन नहीं दिया गया है। अपनी मांगो को लेकर मिल परिसर में मजदूरों ने प्रदर्शन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आंदोलनकारियों ने कहा कि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृतक श्रमिकों के आश्रितों को भी जनवरी, 2020 से उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि, उन्होंने फाजिल्का, जलालाबाद और बलुआना के विधायकों से मुलाकात की और इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे मिल के मुख्य द्वार पर “पक्का मोर्चा” शुरू करेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर देंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here