चीनी मिल में एक और हादसा…

बागपत: उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में पिछले कई दिनों से लगातार हादसे हो रहे है, अब सहकारी चीनी मिल में सफाई के दौरान एक कर्मचारी का पैर बैगास चेन में फंसकर कट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सहकारी चीनी मिल में दो दिनों से सफाई का काम चल रहा है। मदन (40) पुत्र कटार सिंह मिल का कर्मचारी है और गुरुवार की सुबह दस बजे मदन बैगास की चेन की सफाई कर रहा था। अचानक चेन में फंस जाने से उसका पैर कट गया। चीख सुनकर चेन बंद कराई गई। मिल कर्मचारी घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में ले गये। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मदन के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। इस बीच दो घंटे तक मिल बंद रही। पता चलने पर प्रधान प्रबंधक विनोद अग्रवाल कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मी के इलाज का पूरा खर्च वहन करने और शासन से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here