महाराष्ट्र में औसत चीनी रिकवरी में आयी गिरावट

पुणे: महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सीजन खत्म हो चूका है और इस सीजन चीनी उत्पादन में भी कमी आई है। चीनी आयुक्तालय कार्यालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, चालू सीजन में 210 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया था। मिलों ने 1,054.75 लाख टन गन्ने की पेराई करके 105.27 लाख टन चीनी (2021-22 में 127.53 लाख टन के मुकाबले) का उत्पादन किया है।

इस सीजन में औसत चीनी रिकवरी में भी गिरावट देखने को मिली है। इस सीजन राज्य की औसत चीनी रिकवरी 9.98 प्रतिशत रही। 2022-23 सीजन में महाराष्ट्र में चीनी की रिकवरी 0.44 प्रतिशत कम हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी कोल्हापुर (11.45 प्रतिशत) में दर्ज की गई, जबकि सबसे कम चीनी रिकवरी नागपुर विभाग (7.20 प्रतिशत) में दर्ज की गई।

चीनी उत्पादन के मामले में, कोल्हापुर क्षेत्र ने 23.54 लाख टन चीनी का उत्पादन करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि नागपुर क्षेत्र ने न्यूनतम 3.48 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन करके अंतिम स्थान प्राप्त किया है। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी उत्पादन में गिरावट मुख्य रूप से पिछले साल सितंबर-दिसंबर के दौरान बेमौसम बारिश के कारण हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here