जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2023 में बैंक अवकाश की सूची जारी की है। जून के महीने में महत्वपूर्ण कार्य के लिए बैंक शाखा जाने से पहले बैंक छुट्टियों की सूची जानना जरूरी है। इस लिस्ट के मुताबिक जून 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

जून माह में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा। इनमें से कई छुट्टियां लगातार आएंगी। लेकिन ये सभी राज्यों में एक समान नहीं हैं, पूरे देश में 12 दिन तक बैंक बंद नहीं होंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं हैं। वहीं, आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आजकल बैंक के ज्यादातर काम घर से ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक की शाखा में जाना पड़ता है। खासकर 2000 रुपये का नोट बदलना चाहते हैं, तो ऐसे में आपके लिए बैंक की छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी है ताकि असुविधा से बचा जा सके। आइए जानते हैं जून 2023 में किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

जून में इस दिन बैंक बंद रहेंगे…

04 जून 2023 – इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

10 जून 2023- इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है, ऐसे में बैंक की छुट्टी रहेगी।

11 जून 2023- इस दिन रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।

15 जून 2023- इस दिन राजा संक्रांति है, इसलिए मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

18 जून 2023- इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा।

20 जून 2023- इस दिन निकलेगी रथ यात्रा, इसलिए ओडिशा और मणिपुर में बैंक रहेंगे बंद।

24 जून 2023- इस दिन जून का आखिरी और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

25 जून 2023- रविवार को बैंक अवकाश रहेगा।

26 जून 2023- सिर्फ त्रिपुरा में इस दिन खर्ची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 जून 2023- ईद-उल-अजहा के चलते महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

29 जून 2023- ईद-उल-अजहा के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

30 जून 2023- रीमा ईद-उल-अजहा पर मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here