डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार महाराष्ट्र के नए चीनी आयुक्त नियुक्त किये गये

मुंबई: नासिक नगर निगम के आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार राज्य के नए चीनी आयुक्त नियुक्त किये गए है। राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव (लेखा) नितिन गद्रे ने दो जून 2023 को चंद्रकांत पुलकुंडवार की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ के 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद सहकारिता आयुक्त अनिल कवड़े को एक जून को चीनी आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

पुलकुंडवार ने इससे पहले राज्य विकास निगम में महाप्रबंधक निदेशक के पद कार्यभार भी संभाला था। उन्होंने समृद्धि राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को बड़ी कुशलता से संभाला था। वह 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यवतमाल में डिप्टी कलेक्टर, पुनर्विकास अधिकारी, मेलघाट में उप मंडल अधिकारी, कृष्णा खोरे परियोजना में विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी, नांदेड़ में रेजिडेंट कलेक्टर, परभणी में उप मंडल अधिकारी, अंधेरी में एमआईडीसी के उप महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। 2008 में, उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के निजी सचिव के रूप में काम किया, फिर तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में काम किया है। उन्हें प्रशासन का लंबा अनुभव है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here