रिचा शर्मा बनी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की अतिरिक्त सचिव

नई दिल्ली: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रिचा शर्मा को सुबोध कुमार सिंह के स्थान पर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। रिचा शर्मा 1994 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। जबकि, वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सिंह 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस के अधिकारी हैं। रविवार देर रात को यह आदेश जारी किया गया।

रिचा शर्मा को 2015 में छतीसगढ़ सरकार ने खाद्य विभाग की कमान सौंपी थी। उन्होंने 2018 में साल केंद्रीय सेवा के लिए आवेदन किया था। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने आल इंडिया सर्विसेज के 30 अफसरों को पोस्टिंग की थी, जिसमें रिचा शर्मा का नाम भी शामिल था। 2019 में शर्मा को राज्य सरकार ने केंद्र सरकार में डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया था। 2019 में शर्मा को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया था। अब उन्होंने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव के रूप में कमान संभाली है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here