बिजनौर में किसानों को भा रही है गन्ने की मिठास, क्षेत्रफल में हुई बढ़ोतरी

बिजनौर: जिले के किसानों को गन्ने की खेती रास आ रही है, क्योंकि जिले के गन्ना क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, अगले पेराई सीजन के लिए जिले में चल रहे गन्ना सर्वे में अब तक करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। सर्वे खत्म होने के तक इसमें और इजाफा होने की संभावना है। आगामी पेराई सीजन की चीनी मिलों ने तैयारी शुरू कर दी है। मिलों में मरम्मत का कार्य शुरू है। आपको बता दे की, जिले में 95 प्रतिशत गन्ना सर्वे हो गया। पिछले पेराई सत्र में दो लाख 55 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था। इस बार अब तक दो लाख 57 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। जिले में नौ चीनी मिलें पेराई हिस्सा लेती है, जबकि एक मिल का निर्माण चल रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना विभाग के अनुसार सभी चीनी मिलें 12 करोड़ 43 लाख 43 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर बंद हुईं। इससे पहले पेराई सत्र में मिलों ने 11 करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here