केन्या: कॉन्फ्रेंस के माध्यम से त्रस्त चीनी उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास

नैरोबी : 14 गन्ना उत्पादक काउंटी अगले महीने पहले चीनी सम्मेलन के लिए काकमेगा काउंटी में जुटेंगे। काकमेगा के गवर्नर फर्नांडीस बारासा ने कहा कि, सम्मेलन के माध्यम चीनी उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।

अगले चार महीनों के लिए गन्ना मिलिंग के निलंबन के बीच फर्नांडीस बारासा ने चीनी उद्योग को ठीक करने की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने संकटग्रस्त मुमियास शुगर कंपनी का हवाला देते हुए कहा कि, लेक रीजन इकोनॉमिक ब्लॉक (एलआरईबी) काउंटियों में कई चीनी मिलें पिछले कुछ महीनों से संघर्ष कर रही है।आपको बता दे की, काकमेगा प्रसिद्ध मुमियास शुगर कंपनी का घर है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सम्मेलन में जिन चौदह काउंटियों के उपस्थित होने की उम्मीद है वे हैं काकमेगा, नंदी, होमा बे, बुंगोमा, बुसिया, बोमेट, विहिगा, ट्रांस नज़ोइया, किसुमु, मिगोरी, किसी, नारोक, सियाया और केरिचो।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here