सत्ता में कोई भी आए, गन्ने की सही कीमतों के लिए संघर्ष जारी रहेगा : सांसद राजू शेट्टी

सांगली: चीनी मंडी

पश्‍चिमी महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके है, अब सभी की नजरें 23 मई के नतीजों पर टिकी है। लेकिन हर कोई दल अभी केंद्र में सत्ता में आने का दावा कर रहा है। इसके चलते पत्रकारों से बातचीत करते समय स्वाभिमानी शेतकरी संघठन के अध्यक्ष तथा सांसद राजू शेट्टी ने स्पष्ट किया है की, सत्ता में कोई भी आए, हमे दूध और गन्ने की कीमतों के लिए सड़क पर उतरने की पुरी आजादी है। शेट्टी के इस वक्‍तव्य के बाद राजकीय गलियारों में अब कहा जा रहा है की, फिर एक बार शेट्टी केंद्र और राज्य के सत्ताधारी भाजपा को आनेवाले दिनों मे घेरने की पुरी तैयारी में नजर आ रहे है। शिवसेना-भाजपा महायुती के साथ साथ उन्होंने उनके इस चुनाव के सहयोगी काँग्रेस-एनसीपी को भी अप्रत्यक्ष चेतावनी दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पत्रकारों से बातचीत में सांसद राजू शेट्टी अपनी आगे की रणनिती साझा की। शेट्टी ने कहा कि, कुछ बुद्धिजीवियों ने भाजपा को हराने के लिए लोकसभा चुनाव में अपने मतभेदों को अलग रखने का अनुरोध किया था, इसलिए हम इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी के साथ गए थे।

उन्होंने दावा किया की, हम हातकणंगले के साथ साथ सांगली की सीट से भी भारी मत से चुनाव जितेंगे। सांसद शेट्टी ने शिवसेना पर चुनाव में खामखा परेशान करने का आरोप लगाया। शेट्टी ने आगे कहा कि, मैं किसानों के हित में हमेशा खडा रहूंगा और संघर्ष की भूमिका नहीं छोड़ूंगा। कल अगर काँग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार बनी तो किसानों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here