देश में 59 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती

नई दिल्ली : देश में गन्ने की खेती का रकबा पिछले साल के मुकाबले चार लाख हेक्टेयर बढ़ गया है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है की, पिछले वर्ष 31 अगस्त 2022 तक 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती की गई थी। इस वर्ष गन्ने का क्षेत्रफल बढ़कर 59 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले साल की तुलना में गन्ने की खेती 4 लाख हेक्टेयर बढ़ी है। जुलाई में देश में हुई कुछ बारिश के कारण गन्ने की बुआई में बढ़ोतरी हुई है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक गन्ने की खेती में अग्रणी राज्य है। देश में गन्ने की कुल खेती का लगभग 70 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में होता है। जून तक बारिश नहीं होने के कारण कई जगहों पर गन्ने की खेती धीमी गति से चल रही थी। पिछले साल उत्तर प्रदेश में गन्ने का रकबा 28 लाख हेक्टेयर था, जबकि महाराष्ट्र में गन्ने का रकबा 12 लाख हेक्टेयर था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सूखे के हालात के कारण महाराष्ट्र में खेती धीमी गति से चल रही है। अगर सितंबर में उम्मीद के मुताबिक बारिश हुई तो संभावना है कि अगले दो महीने में गन्ने की खेती में तेजी आएगी। कर्नाटक में भी यही स्थिति है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश के कारण इस समय राज्य में गन्ने की खेती अच्छी है।हालांकि, इस सीजन में गन्ने का उत्पादन घटने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here