सीजन 2023-24: जर्मनी में चीनी उत्पादन 12.9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

चीनी उद्योग संघ WVZ ने कहा कि नए 2023/24 सीजन में जर्मनी का परिष्कृत चीनी उत्पादन (refined sugar production) लगभग 4.36 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ने का अनुमान है, जो पिछले सीजन से लगभग 12.9% अधिक है।

पिछले महीने, WVZ ने कहा था कि 2023/24 सीज़न में चुकंदर से जर्मनी का अनुमानित परिष्कृत चीनी उत्पादन 4.23 मिलियन टन तक बढ़ने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालही में अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (ISO) का अनुमान था की 2023-24 सीजन में वैश्विक चीनी उत्पादन में 1.23 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है, जबकि बाजार को 2.118 मिलियन टन (MT) की कमी का सामना करने का अनुमान है। संगठन ने 2023-24 में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के 177.02 मिलियन टन के मुकाबले 174.84 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया है। खपत 176.53 मिलियन टन से बढ़कर 176.96 मिलियन टन हो सकती है।
इसके परिणामस्वरूप 2022-23 में 0.493 मिलियन टन अधिशेष के मुकाबले 2.118 मिलियन टन की कमी का अनुमान है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here