अमरोहा: भाकियू ने कहा चीनी मिल के बकाया भुगतान को लेकर किया जायेगा आंदोलन

अमरोहा: किसानों का दावा है की वेव शुगर्स किसानों का शत प्रतिशत भुगतान करने में विफल रही है, और इसलिए उन्होंने भाकियू के नेतृत्व में मिल के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है।

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में संगठन के प्रदेश सचिव विजेंद्र शर्मा ने कहा कि, वेव शुगर्स किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि, जल्द ही किसानों को भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मिल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस पंचायत में गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली को रोकने, गन्ने का समर्थन मूल्य जल्द घोषित करने की मांग उठाई गई।इस अवसर पर बलविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भूदेव सिंह, निरंजन सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here