बलरामपुर मिल ने साफ-सुथरा गन्ना सप्लाई करने वाले किसान का किया सम्मान

महाराजगंज : साफ़-सुथरा गन्ना भेजने के लिए किसानों को प्रोत्साहन देने के हेतु बलरामपुर चीनी मिल ने किसानों को सम्मानित करना शुरू कर दिया है।बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र नरायनपुर में साफ सुथरा गन्ना लाने के लिए किसान को घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

‘लाइव हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बुधवार को क्रय केन्द्र पर मुख्य गन्ना प्रबंधक योगेंद्र प्रसाद शुक्ल व सहायक महाप्रबंधक गन्ना ओम पाल सिंह ने किसानों के गन्ने की गुणवत्ता की जांच की। जिसमें तिवारीडीह निवासी मनीराम यादव का गन्ना साफ-सुथरा पाया गया। इसके लिए मुख्य गन्ना प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने किसान मनीराम को घड़ी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसीएम डीके राव, विवेक सिंह, रिंकू सिंह व केके मिश्रा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here