उत्तराखंड के किसान गन्ना उत्पादन की नई तकनीक सीखेंगे

शाहजहांपुर : उत्तराखंड सरकार द्वारा गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर 30 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए आया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शिवपाल सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में डा. संजीव पाठक ने किसानों को उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादन तकनीक से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ.अरविन्द कुमार,  डॉ. श्रीप्रकाश यादव, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अर्चना, डा. अनिल सिंह  आदि उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here