पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट और कमी की उम्मीद

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 04 जून (UNI) अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में नरमी का रुख है। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन कमी आई। डीजल भी 20 से 22 पैसे टूट गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरूआती दौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। गुरुवार को कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था जो सोमवार को घटकर 61 डाॅलर प्रति बैरल पर आ गया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में दोनों ईंधनों केे दाम और घट सकते हैं।

श्री मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से आज तक डीजल 1.13 रुपये और पेट्रोल 64 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। पेट्रोल के दाम में आज देश के चार बड़े महानगरों में सात से 13 पैसे और डीजल में 20 से 22 पैसे की कमी आई। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम घटकर क्रमशः 71.23 और 65.56 रुपये प्रति लीटर रह गए। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में दाम क्रमशः 76.91 और 68.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए। कोलकाता में पेट्रोल 73.47 और डीजल 67.48 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में कीमतें क्रमशः 74.01 और 69.36 रुपये प्रति लीटर रहीं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here