भारत, नीदरलैण्ड कृषि क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

भारत और नीदरलैण्ड कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। एक आधिकारिक बयान में आज यह बात कही गयी।

नीदरलैण्ड के उप – प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री करोला स्काउटन ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और कृषि के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
बैठक में , दोनों मंत्रियों ने भारत – नीदरलैण्ड सहयोग के तहत अब तक हुए कार्यों की चर्चा की तथा इसे और बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सिंह ने कहा कि भारत फसलों की कटाई के बाद डंठल और पुआल आदि के प्रबंध , पशुपालन , डेयरी विकास , पशु स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए इच्छुक है।
उन्होंने भारतीय कृषि में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि नीदरलैण्ड फूलों , पौद्यों और सब्जियों की खेती में अग्रणी है और कृषि क्षेत्र के विविधीकरण के लिए जाना जाता है।

सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के बारामती में सब्जियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) शुरू हो गया है। दूसरा उत्कृष्टता केंद्र फूलों के लिए तलेगांव में बना रहा है , जो कि जल्दी ही तैयार हो जाएगा।

Bioenergy Times
SOURCEPTI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here