बिहार सरकार चीनी उद्योग को बढ़ावा देने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है

पटना : गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान ने कहा कि, राज्य सरकार चीनी उद्योग को बढ़ावा देने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है, और उसमे कामयाबी मिलती नजर आ रही है। 19 फरवरी 2020 से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल को फिर से शुरू करने में कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा, मिल के चालू होने से शिवहर और सीतामढ़ी के हजारो गन्ना किसानों को फायदा होगा। इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दे, हालही में कर्नाटक स्थित निरानी शुगर्स ने रीगा शुगर का सफलतापूर्वक अधिग्रहण कर लिया है।

गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान ने कहा कि, बिहार में गन्ना खेती को बढ़ाया जा रहा है, और वर्तमान में प्रदेश में लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर में होती है। गोपालगंज, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जैसे जिलों में बड़े पैमानों पर गन्ना की खेती होती है। बिहार में 128 दिन चीनी मिल में पेराई की जाती हैं। उन्होंने कहा, बिहार को एथेनॉल उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here