चीनी मिल के गोदाम से चीनी के कट्टे की चोरी

हापुड़: हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ब्रजनाथपुर चीनी मिल के गोदाम से हजारों रुपये के 37 चीनी के कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मिल के सुरक्षा अधिकारी धर्मपाल ने थाना हाफिजपुर में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 23 सितंबर को मिल के कच्चा गोदाम संख्या छह से चीनी लदान के लिए अंकित शर्मा ने खुलवाया तो उन्होंने देखा कि गोदाम के पिछले हिस्से के बंद भाग की तरफ से रोशनी आ रही है। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत प्रबंधक सेल्स एवं गोदाम इरफान अली को दी। इरफान ने उन्हें इसकी सूचना दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो वहां जाकर देखा कि चीनी के कट्टों की पहली लाइन से करीब 72335 रुपये के 37 चोरी के कट्टे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए। थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष कुमार ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here