दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के अन्य हिस्सों में पहुंचा

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 29 जून (UNI) दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर दर्ज किया गया। जबकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

देश के मैदानी इलाके पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण-पश्चिम मानसून असम, मेघालय, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय रहा है जबकि तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून कमजोर रहा।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान है। कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं तेज और कहीं कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा तथा मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती

इलाके, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गर्म हवा चलने के आसार हैं। पश्चिम मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चल सकती है और समुद्र का रुख प्रतिकूल हो सकता है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुयी।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here