शेयर बाजार पर युद्ध का साया: सेंसेक्स में 511 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी 25,000 से नीचे बंद

मुंबई: ईरान-इजराइल युद्ध का साया भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला, यही वजह है कि 23 जून को सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक नकारात्मक स्तर पर बंद हुए। जिसमें, सेंसेक्स 511.38 अंकों की गिरावट के साथ 81,896.79 और निफ्टी 140.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,971.90 पर बंद हुआ। ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि इंफोसिस, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया सोमवार को 16 पैसे गिरकर 86.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 86.59 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,046.30 अंक बढ़कर 82,408.17 पर, जबकि निफ्टी 319.15 अंक बढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ था। अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ऊर्जा प्लांटस पर हमला करने के बाद दुनियाभर में चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद इजरायल-ईरान संघर्ष में एक नया और चिंताजनक दौर शुरू हो गया है।ईरान की परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के बाद चिंता बढ़ गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here