हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को गन्ने की तीन नई किस्म मिलेंगी, उत्पादन में होगी बढ़ोतरी

करनाल : हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को एक अगेती गन्ना किस्म सहित तीन नई किस्में मिलेंगी। इन किस्मों को हरियाणा सरकार ने रिलीज कर दिया है। एक किस्म केंद्रीय किस्म रिलीज कमेटी ने भी जारी कर दी है।यह किस्में अन्य किस्मों से अधिक पैदावार के साथ-साथ चीनी की मात्रा अधिक देगी। इससे किसानों के साथ चीनी मिलों को भी फायदा होगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, तीन नई किस्मों में अगेती किस्म है सीओएच-188 और मिड-लेट किस्में व सीओएच-176 और सीओएच-179 शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सुधीर शर्मा इन तीनों किस्मों के मुख्य प्रजनक (ब्रीडर) हैं। एचएयू के ही क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल की सहायक डॉ. विजेता सिंह भी टीम में सहयोगी रही हैं। इन किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। बीज भी तैयार किया जा रहा है।

अगेती किस्म सीओएच-188 : गन्ना वैज्ञानिक एवं मुख्य प्रजनक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि अगेती गन्ना किस्म सीओ-0238, जो लंबे समय से किसानों की पहली पसंद रही है। सीओ-0238 की औसत गन्ना पैदावार 450 क्विंटल प्रति एकड़ है, जिसकी शर्करा प्रतिशत 10 महीने में 18 प्रतिशत है लेकिन सीओएच-188 की पैदावार 450 से 500 क्विंटल प्रति एकड़ और सिर्फ आठ महीने में शर्करा प्रतिशत 17.5 से 18 प्रतिशत है। इस किस्म की सबसे खास बात ये है कि ये किस्म लाल सड़न रोग से मुक्त है और इसमें चोटी बेधक रोग भी नहीं आएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here