द एथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और द डिस्टिलर्स एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र दोनों की वार्षिक आम बैठक संपन्न

सोलापुर : द एथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और द डिस्टिलर्स एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र इन दोनों संगठनों की वार्षिक आम बैठक” रविवार, 28 सितंबर 2025 को अकलुज (जिला सोलापुर) में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते-पाटिल, राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ लिमिटेड (नई दिल्ली) के हर्षवर्धन पाटिल अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक रणजीतसिंह मोहिते-पाटील, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, प्रतीक जयंत पाटील, विकास रासकर, निदेशक स्वरूप देशमुख, प्रवीण मोरे, संजीव देसाई, डिस्टिलरी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कन्नू कलानी, शंकरराव मोहिते-पाटिल एसएसके लिमिटेड के अर्जुन सिंह मोहिते-पाटिल और विश्वतेजसिंह मोहिते -पाटील समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भारतीय एथेनॉल निर्माता संघ और महाराष्ट्र डिस्टिलरीज संघ की वार्षिक बैठक में एथेनॉल उद्योग से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।पिछले वर्ष उठाए गए कई मुद्दों संघ के समर्पित प्रयासों से समाधान हो चुका है। हालांकि, बढ़ते ओवरहेड्स और उत्पादन लागत में वृद्धि जैसी चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं, फिर भी इन चिंताओं को दूर करने और एथेनॉल उत्पादों के लिए उचित मूल्य प्राप्त करने की दिशा में संघ के सक्रिय प्रयास कारगर साबित हो रहे है।

इस वार्षिक आम बैठक में विभिन्न मिलों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर भी परस्पर चर्चा हुई, और अधिकतम मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने का फैसला लिया गया। एथेनॉल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा संगठन के नाम में परिवर्तन की मांग के बाद, सर्वसम्मति से इसका नाम बदलकर भारतीय एथेनॉल एवं जैव ईंधन निर्माता संघ रखने का निर्णय लिया गया। एनएफसीएसएफएफ के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटिल ने ऑनलाइन जुड़कर मार्गदर्शन किया। उन्होंने एथेनॉल विशेषज्ञों, मंत्रियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में एक सेमिनार आयोजित करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया, जिससे सार्थक चर्चा और समाधान के नए अवसर अवश्य खुलेंगे।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रतीक पाटिल ने कहा कि, एसोसिएशन ने सदस्यों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और केंद्र सरकार, एसोसिएशन और राज्य सरकार के स्तर पर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। तेल विपणन कंपनियों ने ESY 2025-26 के लिए 1050 करोड़ लीटर के लिए एथेनॉल निविदा प्रकाशित की है और उक्त निविदा को ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 है।

पाटील ने आगे कहा कि, सभी एथेनॉल उत्पादक सदस्यों को एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2025-26 में अधिकतम एथेनॉल मात्रा भरने का आवाहन किया गया है। संघ द्वारा केंद्र सरकार के स्तर से एथेनॉल के क्रय मूल्य में वृद्धि के लिए प्रयास किए जाएंगे।बैठक में, एथेनॉल आपूर्ति के संबंध में सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।एथेनॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में कार्यकारी निदेशक आर. जी. माने ने एजेंडे के सभी विषयों को पढ़ा और डिस्टिलरी एसोसिएशन के एजेंडे के सभी विषयों को सचिव महादेव जाधव ने पढ़ा।इसके अलावा, दोनों संघों के निरंतर नेतृत्व, एकता और नैतिक समर्थन के साथ एथेनॉल उद्योग आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती और समृद्धि प्राप्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here