उत्तर प्रदेश : प्रदूषण फैलाने वाले गन्ना कोल्हुओं पर एसडीएम द्वारा छापामारी

बरेली : प्रदूषण फैलाने वाले गन्ना कोल्हुओं पर एसडीएम ने छापामारी की।छापामारी के दौरान उन्हें कोल्हुओं की भट्टी में सड़ा गला कपड़ा और मोम जलता हुआ मिला। जिससे गन्ना कोल्हू संचालकों में हड़कम्प मच गया। एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव के पास 12 से अधिक गन्ना कोल्हू है। जिनकी भट्टी में सड़ा गला कपड़ा जला और मोम जला कर गुड़ तैयार किया जाता है।

इस कारण गन्ना कोल्हुओं की चिमनियां काले रंग का जहरीला धुआं उगलती हैं। इस धुएं से गन्ना कोल्हुओं के पास स्थित फायर बिग्रेड का भवन भी काला हो गया है।इससे लोग भी बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को एसडीएम ने गन्ना कोल्हुओं पर छापामारी की। तो उन्हें गन्ना कोल्हुओं की भट्टी में सड़े गले कपड़े के साथ ही मोम जलाया जा मिला। जिससे कोल्हू संचालकों में हड़कम्प मच गया। जिसकी रिपोर्ट एसडीएम ने अधिकारियों को भेजी है। एसडीएम उदित पवार ने बताया कि, गन्ना कोल्हुओं पर सड़ गला कपड़ा जलता हुआ मिला है। गन्ना कोल्हू संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here