गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल 500 रुपये किया जाए : भाकियू टिकैत

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने योगी सरकार से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि, खेती की लागत काफी बढ़ गई है। किसान आर्थिक संकट में फंसे हुए है। उन्होने सरकार से मांग की कि गन्ने का मूल्य चीनी मिल शुरू होने से पहले 500 रुपये घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि, धान की सरकारी खरीद में किसान परेशान हो रहे हैं। धान में नमी को लेकर सरकार को अपने मानकों में ढील देनी चाहिए। बैठक में छुट्टा पशुओं से फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की गई। बैठक में सुरेंद्र सैनी, सतीश त्यागी, रामवीर सिंह, मुकेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, झूंडे सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here