नई दिल्ली : तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार को एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 – चक्र 1 के लिए देश भर के निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत 1776 करोड़ लीटर एथेनॉल के प्रस्तावों के मुकाबले लगभग 1048 करोड़ लीटर एथेनॉल के आवंटन की घोषणा की। सितंबर में, OMCs ने ESY 2025-26 के लिए 1050 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं।
कम आवंटन
अनाज आधारित एथेनॉल उत्पादकों के हितों की रक्षा करने वाली उद्योग संस्था, अनाज आधारित एथेनॉल निर्माता संघ (GEMA) की संयुक्त सचिव आरुषि जैन ने कहा कि, जिन अनाज डिस्टलरी के पास दीर्घकालिक उठाव समझौता (LTOA) नहीं है, उन्हें उनकी प्रस्तावित मात्रा के मुकाबले केवल 19% आवंटन प्राप्त हुआ है। इतने कम उत्पादन लक्ष्य पर प्लांटस का संचालन पूरी तरह से अव्यावहारिक है।
समय पर चीनी निर्यात नीति
अनाज आधारित डिस्टिलरीयों को लगभग 760 करोड़ लीटर का अतिरिक्त आवंटन दिया गया है, और शीरा आधारित डिस्टिलरीयों को लगभग 288.6 करोड़ लीटर आवंटित किया गया है।
हरिनगर शुगर मिल्स लिमिटेड के कार्यकारी अधिकारी वेदांग पिट्टी ने सरकार से चालू सीजन में चीनी निर्यात की अनुमति देने का अनुरोध किया। “एथेनॉल निविदाएँ जारी होने और उनका आवंटन अब सार्वजनिक होने के साथ, यह स्पष्ट रूप से इस बात पर ज़ोर देता है कि सरकार को चीनी सीजन 2025-26 के लिए चीनी निर्यात के निर्णय में तेजी लानी चाहिए। चीनी क्षेत्र को उसके प्रस्तावित आवंटन का केवल 62% ही मिला है; इसलिए, अधिक चीनी का उत्पादन होगा, और एथेनॉल में चीनी का उपयोग कम होगा।” उन्होंने आगे कहा कि, सरकार किश्तों में भी चीनी का निर्यात कर सकती है।
उन्होंने निष्कर्ष निकाला, पहली किश्त नवंबर 2025 के अंत तक घोषित की जा सकती है, और अगली किस्त जनवरी 2026 में सरकार द्वारा वर्तमान पेराई सत्र की स्थिति का आकलन करने के बाद की जा सकती है। इससे पर्याप्त चीनी भंडार बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिससे घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें आरामदायक रहेंगी। चालू ESY 2024-25 के दौरान, तेल विपणन कंपनियों को नवंबर से सितंबर तक कुल 904.84 करोड़ लीटर एथेनॉल प्राप्त हुआ है। कुल अनुबंधित मात्रा 1131.70 करोड़ लीटर थी। इसमें से 598.14 करोड़ लीटर एथेनॉल अनाज से प्राप्त किया गया है, जबकि चीनी-आधारित फीडस्टॉक्स ने 306.70 करोड़ लीटर का योगदान दिया है।सितंबर 2025 तक औसत अखिल भारतीय एथेनॉल मिश्रण प्रतिशत 19.17 प्रतिशत है।