बिहार : एथेनॉल कंपनी द्वारा एमएसपी की दर से मक्का की खरीद नहीं की जा रही, किसानों का आरोप

कटिहार:कटिहार में 90 हजार हेक्टेयर तथा पूर्णिया जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक में मक्का की खेती होती है।स्थानीय किसानों के लिए मक्का नकदी फसल है। इस बार मक्का का बाजार का भाव नहीं रहने के कारण व्यापारियों व किसानों के पास जिले में सौ करोड़ का मक्का डंप कर रखा हुआ है। व्यापारियों व किसानों का कहना है कि, एथेनॉल कंपनी द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2430 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीद नहीं की जा रही है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, मक्के का बाजार भाव 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक है। पिछले वर्ष 2200 रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक बाजार भाव था। किसानों के अनुसार, बाजार भाव में मक्का बेचने से लागत मूल्य भी मुश्किल से निकल पाएगा। वहीं एथेनॉल कंपनी में भी अपना मक्का नहीं बेच पा रहे हैं।पूर्णिया के काझा के समीप एथेनॉल बनाने वाला प्लांट है।इस वर्ष बाजार भाव अचानक कम होने तथा कंपनी द्वारा किसानों का मक्का लेने में आनाकानी किए जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा की, एथेनॉल कंपनी को किसानों से सरकार द्वारा निर्धारित दर के हिसाब से ही मक्का खरीद करने का निर्देश दिया जाएगा। एथेनॉल प्लांट के निदेशक विशेष वर्मा ने कहा की, एथेनॉल प्लांट में किसानों से मक्का की खरीद की जा रही है। 1950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान भी किया जाता है। कंपनी द्वारा बाजार भाव के अनुसार ही दर मिलता है। क्षेत्र में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर होती है। प्लांट की क्षमता के अनुरूप ही खरीद की जाती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here